0

Delhi-ncr Air Reaches Very Poor Category Even Before Diwali – Amar Ujala Hindi News Live

Share

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Sun, 19 Oct 2025 06:21 PM IST

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। यहां सूचकांक 423 दर्ज किया गया। वहीं, 22 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा, 13 इलाकों में एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया।


Delhi-NCR air reaches very poor category even before Diwali

अगर दीपावली पर पटाखें ज्यादा जले, तो 21 व 22 अक्तूबर को स्थिति बहुत भयावह होगी
– फोटो : adobe stock



विस्तार


राजधानी में हवा की गति कम होने व सर्दी के आगमन से ही आबोहवा खराब हो गई है। ऐसे में दीपावली से पहले ही हवा बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई है। रविवार को आसमान में स्मॉग की चादर छाई नजर आई। इसके चलते हल्का कोहरा देखा गया। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर व बेहद खराब की स्थिति में पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 296 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 28 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। 

Trending Videos

#Delhincr #Air #Reaches #Poor #Category #Diwali #Amar #Ujala #Hindi #News #Live